Top Ad unit 728 × 90

Tech Baba News वेबसाइट पर आपका स्वागत है |

Breaking News

TechNews

रीट परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले का बड़ा खुलासा |1.25 करोड़ में बिका था पेपर | REET Exam 2021 Paper Leak Latest Hindi News

 

रीट परीक्षा  2021 पेपर लीक मामले का बड़ा खुलासा |1.25 करोड़ में बिका था पेपर | REET Exam 2021 Paper Leak Hindi News | 

reet 2021 paper leak latest hindi news


 

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा रीट परीक्षा 2021 (REET Exam 2021)  पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है | रीट का पेपर 1.25 करोड़ में बिका था SOG के ADG श्री अशोक  राठोड़ ने इसका खुलसा किया है | अब तक रीट पेपर लीक मामले को लेकर रामकृपाल मीणा  और उदाराम समेत  35 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है | हर दिन पेपर लीक मामले को लेकर नये खुलासे हो रहे है | रीट का पेपर (REET paper 2021) एक बड़ी गेंग ने बड़ी साजिश के साथ बड़ा जाल बिछाकर पेपर लीक किया था  | हालाँकि सबसे बड़ा आरोपी कौन है ? अभी तक इसका खुलसा नहीं हुआ है | लेकिन फिर भी अब  तक 35 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी कई बड़े लोग शक के घेरे में है |

रीट 2021 की परीक्षा 26 सितम्बर को आयोजित की गई थी | और राजस्थान सरकार के जयपुर में स्तिथ शिक्षा संकुल संग्रहण केंद्र से  24 सितम्बर को ही पेपर को निकाल कर गिरोह को दिया गया था |  जिसमे कई आरोपी शामिल है |

28 जनवरी 2022 को 5 मुख्य आरोपियों को कोर्ट में भेजा गया और सुनवाई के बाद 3 आरोपी जिसमे रामकृपाल मीणा , उदाराम और भजनलाल को 31 जनवरी तक पुलिस रिमांड व अन्य दो आरोपी रामलखन व अमृतलाल को जेल भेजा गया | पुलिस इनसे पूछताछ करेगी | आईये हम आपको बतातें है की किस तरह गिरोह ने पेपर लीक किया और कौन-कौन इसमें शामिल है |

रीट परीक्षा 2021 का पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी : (REET Exam 2021 Paper Leak) 

पहला आरोपी : रामकृपाल मीणा :

रीट पेपर लीक मामले का अब तक सबसे बड़ा आरोपी रामकृपाल मीणा है जिसने 1.25 करोड़ रूपये में शिक्षा संकुल जयपुर के स्ट्रांग रूम से रीट का पेपर निकलवाया | रामकृपाल जयपुर की निजी स्कूल शिव शक्ति पब्लिक के संचालक है | इन्होने उदाराम को पेपर दिया था |


दूसरा आरोपी : उदाराम :

उदाराम ने ही शिक्षा संकुल से रीट का पेपर निकलवाया था | ये रामकृपाल के करीबी है और भजनलाल के दोस्त है | इन्होने रामकृपाल से पेपर लेकर भजनलाल को 40 लाख में दिया था | और ये रणदौर /चितलवान , जालोर के निवासी है |


तीसरा आरोप : भजन लाल बिश्नोई :

भजनलाल रीट पेपर 2021 लीक मामले के मुख्य आरोपी है | इन्होने उदाराम से 40 लाख रू में रीट पेपर की डील की थी | भजन लाल ने पृथ्वीराज मीणा को व्हाट्सप के जरीय पेपर सेंड किया था | और जालोर के रहने वाले है |


चौथा आरोपी : पृथ्वीराज मीणा :

पृथ्वीराज मीणा आदलवाडा , सवाईमाधोपुर में नरेगा के GEN पद पर कार्यरत है | इनको आगरा से पकड़ा गया था और इन्होने बतीलाल को पेपर नेट बंद होने से पहले ही भेज दिया था |


पांचवा आरोपी : बतीलाल :

बतीलाल एचेर सवाईमाधोपुर से है | बतीलाल ने संजय मीणा और आशीष मीणा को लगभग  3 से 12 लाख रू में पेपर की बेचा था | इनको उतराखंड से गिरफ्तार किया गया था |


छठा आरोपी : रवि पगड़ी :

रवि पगड़ी बिजली विभाग में हेल्पर है | ये पृथ्वीराज मीणा के करीबी है | इन्होने अभियार्थियो को पेपर उपलब्ध करवाया था | जीनापुर स्कूल में पेपर को हल करवाया |


सातवाँ आरोपी : शिवा  चकेरी :

शिवा चकेरी सवाईमाधोपुर गैंग का सदस्य है | बतीलाल का सबसे करीबी | इनको भी बतीलाल के साथ उराखण्ड से गिरफ्तार किया गया था | ये बीटेक पास है और जयपुर में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता है |


आठवां आरोपी : आशीष मीणा :

आशीष मीणा सवाईमाधोपुर से हैं | बतीलाल ने आशीष मीणा को रीट का पेपर दिया था | इनकी दो बहने रीत परीक्षा 2021 का पेपर दे रही थी | ओअर परीक्षा केंद्र के करीब से पपेर के जवाब बताये | कांस्टेबल देवेन्द्र आशीष मीणा के फ़ोन से रीट पेपर की फोटो खिंची थी |


नवां व दसवां आरोपी : देवेन्द्र गुर्जर व यदुवीर गुर्जर :

ये दोनों पुलिस  कांस्टेबल है | इन दोनों की पत्नियाँ भी रीट का पेपर दे रही थी | परीक्षा शुरू होने के डेढ़ घंटे पहले इनके पास पेपर आया था | सरकारी क्वाटर में पेपर को इनके द्वारा हल किया गया |


ग्यारवाँ आरोपी : रवि जीनापुर :

गंगापुर निजी स्कुल के संचालक है | अपने स्कूल में पेपर को हल किया और 18 परीक्षार्थियों को पेपर देने के लिए भेजा |


बाहरवा आरोपी : संजय मीणा :

संजय मीणा को बतीलाल ने पेपर दिया था | इन्होने दोनों कांस्टेबल देवेन्द्र गुर्जर और यदुवीर गुर्जर को दिलखुश से पेपर लेने के लिए भेजा |


तहरवा आरोपी : दिलखुश मीणा :

दिलखुश को संजय मीणा ने पेपर दिया था | इसने आशीष मीणा और दोनों कांस्टेबल को पेपर दिलवाया था

 

इनके आलावा राम लखन , अमृत लाल , देशराज जैसे कुल 35 आरोपी हैं जिनको गिरफ्तार किया है | लगातार SOG की टीम  रीट पेपर लीक मामले की जाँच कर रही है | और अब तक कई खुलासे भी कर दिए है | पोलिस लगातार  रामकृपाल मीणा, उदाराम व भजनलाल बिश्नोई से पूछताछ कर रही है | और भी नए खुलासे होने वाले है की रीट पेपर लीक मामले का सबसे बड़ा मास्टर माईंड कौन है |

किरोड़ी लाल मीणा ने पहले ही कर दिया था खुलसा की रीट पेपर शिक्षा संकुल से लीक हुआ था :

जैसे-जैसे रीट पेपर 2021 लीक का खुलासा हो रहा है वैसे-वैसे इसकी कड़ी भी जुड़ रही है | दरअसल राज्य सभा सांसद किरोड़ी लाल ने सबसे इसका खुलसा भी कर दिया था की पेपर शिक्षा संकुल से ही आउट हुआ है | और अब जाँच में कड़ी दर कड़ी जोड़े तो इनकी बात सच साबित हो रही है | क्योकि रामकृपाल मीणा ने शिक्षा संकुल से पेपर निकलवाया था | इसके आलावा किरोड़ी लाल ने माद्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डी.पी. जारोली और डॉ प्रदीप पाराशर पर भी आरोप लगाये थे | अब ये दोनों शक के घेरे में है |

डी.पी. जारोली को राजस्थान के 32 जिलो का रीट परीक्षा 2021 का कोर्डिनेटर और जयपुर जिले का कोर्डिनेटर डॉ प्रदीप को बनाया गया था | किरोड़ी लाल ने रीट पेपर लीक मामले का पूरा षड्यंत्र डॉ प्रदीप पर आरोप लगाया है | क्योंकि डॉ प्रदीप ने जयपुर की शिव शक्ति पब्लिक स्कुल को परीक्षा सेंटर बनाया था | यह स्कूल पहले से ब्लैक लिस्ट में थी |

 
बीजेपी ने सीबीआई जाँच करने की मांग उठाई :

SOG के द्वारा रीट प्रकरण मामले का खुलसा करने के बाद बीजेपी ने रीट परीक्षा की सीबीआई जाँच की मांग उठाई है | इस पुरे प्रकरण की सीबीआई से जाँच करवाई जानी चाहिए | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा की रीट का पेपर लीक सरकारी सरक्षण के बिना सम्भव नहीं था | ऐसे में इस मामले की जाँच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए |   

अब इंडिया गेट पर नहीं जलेगी अमर जवान ज्योति 25 Fact Click Here

                                                      

राजस्थान के रवि बिश्नोई को पहली बार मिली इंडिया क्रिकेट टीम में जगह 



रीट परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले का बड़ा खुलासा |1.25 करोड़ में बिका था पेपर | REET Exam 2021 Paper Leak Latest Hindi News Reviewed by Tech Baba News on Friday, January 28, 2022 Rating: 5

No comments:

Please do not enter any spam link in the comment box.

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.