Top Ad unit 728 × 90

Tech Baba News वेबसाइट पर आपका स्वागत है |

Breaking News

TechNews

हिन्दुस्तान में राफेल की इंट्री , वाटर सैल्यूट से हुआ शानदार स्वागत , अम्बला एयरबेस पर हुई ‘सुपर लैंडिग , खास बातें


Rafale Fighter Plane Latest News in Hindi

हिन्दुस्तान का जाबाज “राफेल” जिसका बैसबरी से हर हिन्दुस्तानी को इंतजार था | आखिर वो इंतजार  ख़त्म हो गया और राफेल लड़ाकू विमान ने भारत में दस्तक दे दी | 29 जुलाई को अंबाला एयरबेस पर “राफेल” लड़ाकू विमान की सुपर लैंडिंग हुई | राफेल का वाटर सैल्यूट के साथ जबरजस्त हुआ स्वागत |
rafale fighter plane latest news in hindi
Rafale Aircraft Latest Hindi News


28 जुलाई को फ्रांस से 5 राफेल विमान ने मैरिगैनिक एयरबेस से अपनी उड़ान भरी और 7000 किलोमीटर की दुरी में महज  एक स्टोपेज कर 29 जुलाई को राफेल ने अंबाला एयरबेस पर सुरक्षित लैंडिंग की | जब “राफेल” एयरबेस लैंडिंग की तो राफेल का वाटर सैल्यूट के साथ स्वागत किया गया | आपकी जानकारी के लिए बता दे राफेल को ‘रफाल’ भी कहा जाता है |

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई राफेल की लेंडिंग : (Rafel Lending News)

राफेल की लेंडिग को लेकर कड़ी सुरक्षा अंबाला एयरबेस पर की गई | अंबाला बेस के 3 किलोमीटर के दायरे में धारा 144 लागु की गई और लोगो को आस-पास की छतो पर चढ़ने से मना किया गया | मीडिया को एयरबेस के नजदीक आने के अनुमति नहीं दी गयी और राफेल की फोटो उतरने पर शक्त मनाही की गई | वायुसेना केंद्र के 3 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ने पर भी रोक लगाई थी |  इतनी कड़ी सुरक्षा केवल राफेल की सुरक्षा के लिय ही किया गया था |

दुनिया के टॉप 10 लड़ाकू विमान में है शामिल ‘राफेल’ : (Rafale ki Khubiya)

दुनिया में सबसे ताकतवर और तेज गति का लड़ाकू विमान अमेरिका का F-22 विमान है | F-22 विमान की सबसे खास बात यह है की ये रडार के पकड़ में नहीं आता | अगर राफेल की बात करे तो राफेल दुनिया के टॉप 10 लड़ाकू विमान में से एक है | ये चौथी  पीढ़ी का लड़ाकू विमान है | राफेल अत्याधुनिक हथियारों से लैस है , इस विमान में मेटेअर मिसाइल भी है | यह परमाणु मिसाईल ले जाने में सक्षम है | भारत फ्रांस से 36 राफेल खरीदेगा जिनमे से 5 भारत को मिल गए है |

‘राफेल’ विमान की खास बातें :

  • राफेल 2 इंजन वाला लड़ाकू विमान है |
  • राफेल की स्पीड 2,130 किमी/घंटा है |
  • राफेल एक मिनट में 60 हजार फूट की ऊंचाई तक जा सकता है |
  • राफेल की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर तक है |
  • राफेल अपने साथ 24000 किलोग्राम वजन ले जा सकता है |
  • राफेल में हवा से जमीन पर हमला करने वाली स्कैल्प मिसाईल है |
  • राफेल हवा से हवा और हवा से जमीं पर हमला कर सकता है |
  • राफेल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है |
  • भारत में राफेल का नाम RB-001 रखा गया है जो की भारतीय वायुसेना के प्रमुख राकेश भदौरिया के नाम पर रखा है |


फ्रांस से 36 राफेल है करार : (Rafel fighter Plane)

भारत और  फ्रांस के बीच 23 सितम्बर 2016 को  36 राफेल विमानों को लेकर  करार हुआ था और ये करार लगभग 36 करोड़ रूपये को लेकर हुआ था | इन 36 विमानों में 30 लड़ाकू विमान है और 6 प्रशिक्षक विमान है | 36 विमानों में से पहले खैफ के   5 राफेल भारत को मिल गए है और शेष राफेल विमान 2022 तक मिल जायेंगे | 18 राफेल विमानों की तैनाती हाशीमारा बेस पर होगी जिससे चीन पर नजर राखी जाएगी और शेष की तैनाती अंबाला बेस पर होगी जिससे  पाकिस्तान पर नजर रखी जाएगी |

राफेल की डील को लेकर कई बारे हुए है मतभेद :

आपकी जानकारी के लिए बता की ‘राफेल’ की भारत में लेंडिग इतनी आसान भी नहीं हुई है क्योकि राफेल डील के लेकर कई बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच बहस हुई है | कांग्रेस इस डील पर बीजेपी पर घोटाले का आरोप लगा रही है | मामला कई बार सुप्रीमकोर्ट में भी जा चूका है लेकिन सुप्रीमकोर्ट ने राफेल डील की जाँच की याचिका ख़ारिज कर चूका है | संसद के शीतकालीन सत्र में भी इस मामले पर कई बार बहस हुई है क्योकि राहुल गाँधी इस डील को 30 हजार करोड़ की डील कह चुके है | लेकिन जेटली के द्वारा प्रस्तुत आंकड़े सामने आये तो फिर राहुल गाँधी अपनी बात को मीडिया के सामने घुमा फिरा रहे थे |

इसके बाद जब राफेल डील में अनिल अम्बानी की कंपनी रिलायंस डिफेन्स को ओफ़सेट पाटर्नर बनने पर और भी घमासान मचा , क्योकि तत्कालीन यूपीए सरकार ने सार्वजनिक कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के द्वारा 126 विमानों का सौदे पर करार हुआ था लेकिन बाद में मोदी सरकार ने केवल महज 36 राफेल विमान पर डील फाइनल कर दी |
News Report : Tech Baba

क्या आपने ये खबर पढ़ी : 




हिन्दुस्तान में राफेल की इंट्री , वाटर सैल्यूट से हुआ शानदार स्वागत , अम्बला एयरबेस पर हुई ‘सुपर लैंडिग , खास बातें Reviewed by Tech Baba News on Monday, August 03, 2020 Rating: 5

No comments:

Please do not enter any spam link in the comment box.

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.